जरूरतमंदो लोगो को ऑक्सीजन कराएगे उपलब्ध
03 मई, 2021
Edit
सितारगंज:(ब्यूरो) जहाँ लोग कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भयानक महामारी से जूझ रहे हैं तो वही ऑक्सीजन की कमी है ओर कुछ असामाजिक लोग ऑक्सीजन को ब्लैक कर रहे हैं । इधर उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के कस्बे सितारगंज के यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इस्तियाक अंसारी और उनकी युवाओं की युवा टीम लोगों के घर तक ऑक्सीजन पहुँचाने में जुटी है । उनकी टीम द्वारा सुबह तड़कै से ही नगर के गैस वेल्डरों व पहचान वालो से खाली गैस इकठ्ठे करने शुरू कर दिए जा रहे है।और फिर उनको रिफलिग जरूरतमंद लोगो तक निशुल्क बिना किसी स्वार्थ के पहुँचाये जा रहे।इसके लिए उनकी पूरी टीम पूरी मेहनत के साथ ओर गाइड लाइन के अनुसार तैयार होकर घर से निकल रही है। इसत्याक अंसारी जी बताते है कि एक तरफ जहाँ कोरोना महामारी के चलते लोग इस महामारी का शिकार हो रहे है तो कुछ असामाजिक जमाखोर लोग इसका फायदा उठा रहे है और ऑक्सीजन को ब्लैक करने में लगे है।उनका कहना है कि ऐसे लोगो को शर्म आनी चाहिए जो लोगो की मजबूरी का फायदा उठा रहे है।हमारी टीम कोरोना गाइड लाईन के अनुसार मुह पर मास्क तथा हाथो में ग्लब्स तथा सेनेटाइजर की शीशी को जेब मे लेकर निकल रहे है और बार-2 अपने आपको सेनेटाइज कर रहे है।वही क्षेत्र में जहाँ भी लोगो को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है उनको ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है और जो गरीब परिवार उसको ले जाने में असमर्थता जताता है।तो उसके घर तक पहुँचाने का कार्य भी हमारी टीम कर रही है। साथ ही हमारी सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि अगर किसी जरूरतमंद पीड़ित को ऑक्सीजन की जरूरत हो तो हमसे संपर्क कर सकता है हम उस पीड़ित तक ऑक्सीजन सिलेंडर रिफलिग कर पहुचायेंगे ।साथ ही लोगो को घर से बाहर न निकलने की अपील की।इस मौके पर टीम में नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस इश्तियाक अंसारी , युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष रिहान अंसारी , इस्तखार खान, अजय जायसवाल, युवा व्यापार मंडल संगठन मंत्री सोनू माटा, निजाम खान , आशु खान , ताबिर मालिक , असलम , यूनुस जावेद, आदि शामिल रहे