-->

search ad

भाकियू के प्रदेश सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रो में पर्याप्त मात्रा में वारदाना देने की सरकार से की मांग

भाकियू के प्रदेश सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रो में पर्याप्त मात्रा में वारदाना देने की सरकार से की मांग


नानकमत्ता:(ब्यूरो) क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो में सहकारी केंद्रों पर जहाँ वारदाना न होने के चलते गेहूँ तोल नही हो पा रहा है तो वही अधिकारियों की साँठ गाँठ से किसानों के नाम पर विचौलियों का गेहूँ तोला जा रहा है । इधर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा ने बताया कि खटीमा में जिस प्रकार आरएफसी के सहकारी क्रय केंद में 150 कुंतल फर्जी तरीके से गांव उमरूकला के किसान मोहन सिंह पुत्र अमर सिंह के नाम से विचौलियों का गेहूँ तोलकर साबित कर दिया है कि सरकार की जो सख्ती दिखाई जा रही है सिर्फ दिखावा है । 

भृष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की की मांग ।

ऐसे भृष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए । शायद ऐसे कितने सहकारी क्रय केंद्र होंगे जहाँ इस तरह से विचौलियों व अधिकारियों की मिलीभगत के चलते फर्जी तरीके से किसानों के नाम गेहूँ तोल हुई होगी और ऑन लाइन पैसे भी फर्जी खातो से निकाल लिए गए होंगे । भाकियू ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही की मांग करता है । साथ ही जो ग्रामीण क्षेत्रो में सहकारी क्रय केंद्र लगे है उनपर सरकार वारदाना पर्याप्त मात्रा में दे जिससे वास्तविक किसानों की गेहूँ तौल सके ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन