-->

search ad

पुलिस ने मारुति कार में कलाबाजारी के लिए रखी दवाओं के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मारुति कार में कलाबाजारी के लिए रखी दवाओं के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 


नानकमत्ता: (ब्यूरो) करोना महामारी के बीच क्षेत्र में हो रही दवाओं और आवश्यक मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी को लेकर नानकमत्ता पुलिस ने शिकंजा कसते हुए । एक मारुति कार में कलाबाजारी के लिए रखी दवाओं के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में हो रही दवाओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस महानिरक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर ने प्रत्येक थानों में थाना प्रभारी के नेतृत्व में दवाइया, ऑक्सीजन मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी रोकने हेतु टीमों का गठन किया है जिसके तहत बीते सोमवर की शाम करीब सात बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नानकमत्ता बाजार में भारत गैस एजेंसी के सामने एक पुरानी मारुति कार संख्या यूके 06 बी 3391 को रोका कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर पांच पेटियों में करोना बीमारी की रोकथाम करने के लिए उपयोग की जाने वाली जैनेरिक दवाईया, मेडाकफ सीरप, पैंटापैन व जोयक्लेप, पैरासिटामोल, कैपमाक्स, अन्य कई इंजेक्शनो के साथ आरोपित ग्राम नकुलिया थाना सितारगंज निवासी रंजीत सिंह पुत्र मीता सिंह उम्र 35 को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह उक्त दवाएं खिंडा मेडिकल स्टोर नकुलिया से लेकर आया था । जो उसे नानकमत्ता के हरनीत मेडिकल व तिलकधारी मेडिकल स्टोर प्रतापपुर को बिना बिल के सप्लाई करनी थी । 

पुलिस ने उक्त मेडिकल संचालकों से भी पूछताछ की 

हरनीत मेडिकल स्टोर के संचालक ग्राम बलखेड़ा थाना नानकमत्ता निवासी रंजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह और तिलकधारी मेडिकल स्टोर के संचालक ग्राम प्रतापपुर निवासी हिरामन विश्वास पुत्र आशुतोष विश्वास दोनो स्टोर संचालकों ने साफ मना कर दिया है की उन्होंने ऐसी किसी भी प्रकार की कोई दवाइया, इंजेक्शन बिना बिल टैक्स चोरी के नही मंगवाई है । और न ही वे आरोपित को जानते है । 

पुलिस ने आरोपित रंजीत सिंह विरुद्ध थाना नानकमत्ता में धारा 188/269/270 व धारा 3 महामारी अधीनियम के तहत अभियोग पंजिकृत कर लिया है । व अलग से आरोपित के विरुद्ध ड्रग, कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत कारवाही हेतु सुधीर कुमार ड्रग इंस्पेक्टर जनपद उधम सिंह नगर, जीएसटी की चोरी पर कारवाही हेतु वाणिज्यकर अधिकारी खटीमा को रिपोर्ट भेजी है । आरोपित को पकड़े वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, कॉन्स्टेबल प्रकाश आर्य, हेम चंद्र फुलारा, पंकज बिनवाल आदि शामिल थे । पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने 2500 रुपए इनाम देने की घोषणा की है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन