वीडियो जारी कर थानाध्यक्ष ने, गरीब ऑक्सीजन खरीदने में असमर्थ लोगो को पांच सिलेंडर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की बात कही
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता क्षेत्र के जरूरत मंद एव ऑक्सीजन खरीदने में असमर्थ लोगो के लिए थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने वीडियो जारी कर नानकमत्ता थाना की तरफ से पांच ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराई जाने की बात कही है । उन्होंने वीडियो में कहा की जो नानकमत्ता क्षेत्र के गरीब लाचार मजबूर लोग है करोना महामारी से जूझ रहे है और जिनका ऑक्सीजन लेवल कम हो चुका है जिन्हे ऑक्सीजन की जरूरत है वो थाने के सरकारी नंबर 9411112911 पर संपर्क कर सकते है । उन्हे थाने की तरफ से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा । थानाअध्यक्ष कमलेश भट्ट और उनकी पुलिस टीम लगातार इस महामारी के बीच क्षेत्र के लोगो की साहयता के लिए लगी है । हाल ही में पुलिस ने करोना से मृत युवक का अंतिम संस्कार सरकार की जारी गाइडलाइन के तहत डेम नानकमत्ता के पास स्थित श्मशान घाट में कराया था ।
जारी वीडियो