-->

search ad

शक्तिफार्म नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल ने दी चार पीपी किट

शक्तिफार्म नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल ने दी चार पीपी किट


सितारगंज:(ब्यूरो) कोरोना महामारी में जहां पूरा देश ऑक्सीजन और डॉक्टरों की कमी से जान गवा रहा है और लोग इस महामारी में अपनों का साथ छोड़ रहे हैं तो वही सितारगंज में यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इस्तियाक अंसारी और उनकी टीम जरूरतमंद लोगों को उनके घरों तक फ्री ऑक्सीजन मुहैया करा रही है। और जो लोग बाहर के हैं जैसे उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे नवाबगंज, बहेड़ी, अमरिया,पीलीभीत उन लोगों को सितारगंज के बिष्टि चौराहे पर डॉक्टरों की सलाह लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जिन पीड़ित लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है उनको तुरंत मौके पर ही ऑक्सीजन दी जा रही है इस सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शक्तिफार्म के अजय जयसवाल ने टीम इस्तियाक अंसारी को चार पीपी किट और मास्क सैनिटाइजर ग्लैम्स सिलेंडर के बाल आधी सामान दिया है और कार्य कर रही टीम की सराहना की है।उनका कहना है कि आगे भी जो मुझसे मदद होगी मै टीम की मदद करूंगा यह बहुत ही अच्छा और नेक काम कर रहे हैं मैं इनकी जितनी सराहना करू उतनी कम है। इस मौके पर टीम इस्तियाक अंसारी के साथ युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रेहान अंसारी, ताबिर मलिक, जुनेद अंसारी, शोबी मलिक, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद हसन, राजू, निजाम, मो० आसिफ आदि लोग मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन