श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नगर इकाई सितारगंज ने स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ का फूंका पुतला
सितारगंज:(ब्यूरो) स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक द्वारा पत्रकारों द्वारा लगाई गई खबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध मे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सितारगंज की नगर इकाई ने घोर निंदा की है।ओर स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेन्द्र मालिक का पुतला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौक पर फूंककर स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि डीएम रंजना राजगुरु ने मामले की जांच सीडीओ को दी थी,जिसमें कुछ राजनीतिक दल के 45 साल से कम आयु के कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड19 वैक्सीनेशन किया गया था। इस पूरे मामले पर जब सीडीओ द्वारा जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई जिसके बाद सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक को फटकार लगाई और एक प्रेस नोट सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया। सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर जब पत्रकारों द्वारा खबर प्रकाशित कर व्हाट्सएप पर शेयर की गई, तो खबर पर स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिससे क्षेत्र के पत्रकारों मे काफी आक्रोश व्याप्त है।जिसके विरोध में पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ का पुतला फूंका है।वही पत्रकारों ने कहा कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई नही हुई तो सभी पत्रकार स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगें। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।इस मोके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सितारगंज के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, नगर महामंत्री अहसान अंसारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चरन सिंह सरारी, जगपाल सिंह, तनवीर अंसारी, नवीन भट्ट निराला, बिट्टू अंसारी, मोहम्मद उस्मान,गुरनाम सिंह करनावल आदि शामिल रहे।