-->

search ad

दक्षिणी जोलासाल वन विभाग की टीम ने लंबी दूरी की गस्त की

दक्षिणी जोलासाल वन विभाग की टीम ने लंबी दूरी की गस्त की


नानकमत्ता: (ब्यूरो) प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाव संदीप कुमार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी शिवराज चंद्र के निर्देशन में वन एव वन जीव संरक्षण तथा अवैध खनन,अवैध पातन,वन भूमि पर अतिक्रमण की रोकथाम के साथ सभी वन अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के मंत्र को सार्थक करने हेतु रविवार को वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट के नेतृत्व में दक्षिणी जोलासाल रेंज के समस्त स्टॉफ़ द्वारा लंबी दूरी गस्त का आयोजन किया गया।जिसमे वनक्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने बताया कि दक्षिणी जोलासाल रेंज की टीम सुबह 8 बजे से चलकर देवीपुरा, पूर्वी जोलासाल अनुभाग की विभिन्न बीटों से होते हुए दोपहर दो बजे केलोरिया एंटी फेचिग चौकी पहुँची । इस दौरान ज्ञानपुर गोड़ी गांव में अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया गया एव उनको चेताया गया कि यदि उन्होंने पुनः कार्यवाही की तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।भोला रोड़ होते हुए टीम लंबी दूरी 19 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सायंकाल लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर वापिस रेंज कार्यालय दक्षिणी जोलासाल पहुँची।टीम में वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट,उप वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा, वन दरोगा केशर सिंह धोनी,रघुवर सिंह मनोला, दान सिंह खोलिया, चंदन सिंह खाती, विष्णु देव सिंह, जितेन्द्र बोरा, वन आरक्षि देवेन्द्र सिंह, महेश चंद्र आर्या,मलकीत सिंह,राजन सिंह,उमेश बिष्ट,हरीश सिंह नेगी, प्रमोद पुजारा, चरन सिंह,परमजीत सिंह आदि शामिल रहे ।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन