ग्राम प्रधान संघ सितारगंज ने भेजा पंचायती राज्य सचिव उत्तराखंड को ज्ञापन।
सितारगंज:(ब्यूरो) ग्राम प्रधान संघ ने खंड विकास अधिकारी सितारगंज हरीश चंद्र जोशी द्वारा पंचायती राज सचिव उत्तराखंड को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार राज्य स्थापना दिवस पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीएससी सेंटर खोलेगी तथा ग्राम प्रधान संघ इस फैसले का स्वागत भी करता है लेकिन दूसरी और इसका विरोध भी कर रहा है क्योंकि राज्य सरकार लगभग 15 गांव में मात्र एक सीएससी सेंटर दे रही है जबकि ग्राम सभा से 2500 रुपये प्रतिमाह हर ग्राम पंचायत से भुगतान किया जाना है। जिसमें ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से एक नए कार्यालय की भागदौड़ करनी पड़ेगी जो कि अशोभनीय और सरकारी पैसे का दुरुपयोग भी होगा जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण भी है। ग्राम प्रधान संघ की मांग है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सीएससी सेंटर की स्थापना कराई जाए ताकि ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण जनता अपने विभिन्न ऑनलाइन कार्य अपनी ग्राम पंचायत स्तर पर करा सके साथ ही ग्राम प्रधान संघ ने यह बताया कि सरकार द्वारा मांग पूरी ना होने पर कोरोना काल ग्राम प्रधान संघ अपनी जिम्मेदारी वापिस लेते हुए उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष भास्कर संभल, उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह मूवी, सचिव संगीता राणा, राकेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष लक्खा सिंह, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह,कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह, दिनेश राणा, जयंती देवी, अमरजीत सिंह, बूटा सिंह, पूरन सिंह, संगीता देवी, कमल सिंह आदि दर्जनों ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर हैं।