18 प्लस अध्यापकों को लगाए गये कोरोना वैक्सीन टीके।
06 जून, 2021
Edit
सितारगंज:(ब्यूरो) नगर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फ़्रंट वर्कर के रूप में कार्यरत अध्यापकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगायी गयी। वही स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद से रेडक्रास सोसायटी सदस्य रवि रस्तोगी एवं टीम द्वारा टीकाकरण कराने में अपना सहयोग दिया । स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज में फ़्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे अध्यापक ,अधियापिकाओं को क़ोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगाए जाने ओर वैक्सीन शिवर पहुँची एसडीएम मुक्ता मिश्र ने निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेश आर्या, खण्ड शिक्षा अधिकारी शुषमा गौरव भी मौजूद रही। एसडीएम मुक्ता मिश्र ने रेडक्रास सोसायटी सदस्य रवि रस्तोगी ओर उनकी टीम सदस्यो द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना भी की।