-->

search ad

किसान भाजपा के खिलाफ चुनाव में करेगे प्रचार।

किसान भाजपा के खिलाफ चुनाव में करेगे प्रचार।

 


नानकमत्ता:(ब्यूरो) भाजपा सरकार के किसान विरोधी बनाए गए काले कानून को बने आज एक साल हो गए है । छह महीने से किसान काले कानून के विरोध में सड़कों पर बैठे हैं । रविवार को विधानसभा नानकमत्ता में काले कानूनों की प्रतियां विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा के कार्यालय के सामने जला कर विरोध प्रकट कर किसानों ने संकल्प लिया और कहा की वह अपनी इस लड़ाई को जारी रखेंगे और इस बार किसान भाजपा सरकार के खिलाफ चुनाव में प्रचार करेंगे । इस मौके पर नगरपालिका नानकमत्ता चेयरमैन प्रेम सिंह टूर्ना, मास्टर जीवन सिंह, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, लखविंदर सिंह लक्खा, छत्रपाल, जोगिंदर सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन