-->

search ad

झाड़ियों में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

झाड़ियों में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी


  

नानकमत्ता:(ब्यूरो) क्षेत्र के वार्ड नम्बर तीन में बालाजी मंदिर के पास खाली प्लाट झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंचे सीओ मनोज ठाकुर, थानाध्यक्ष योगेश कुमार, व एसआई नवीन बुधानी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली । जानकारी के अनुसार रविवार को वार्ड नंबर तीन के नजदीक रहने वाली एक महिला ने आसपास के लोगो को झाड़ियों से तेज दुर्गंध आने की बात बताई जिस पर लोगो ने झाड़ियों के पास जाकर देखा तो उन्हें एक शव झाड़ियों में पड़ा दिखाई दिया । शव की हालत काफी खराब थी जिसके बाद घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई । तत्काल लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त नजदीक स्टेट बैंक थाना नानकमत्ता निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र अजीत सिंह उम्र 32 वर्षीय के रूप में कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है । बताया जा रहा है मृतक नशे का आदी था । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया मृतक की मृत्यु का कारण पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन