नगर पालिका ने पर्यावरण दिवस पर की अनूठी पहल
नानकमत्ता:(ब्यूरो) आज पर्यावरण दिवस के मोके पर नगर पंचायत नानकमत्ता द्वारा सराहनीय पहल की गई है। हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है,आज पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पंचायत नानकमत्ता ने सराहनीय पहल की है इस मौके पर नगर पंचायत नानकमत्ता की अधिकारी सरोज गौतम ने एक सराहनीय पहल की जिसके अन्तर्गत 5 जून 2021 से जितने भी जन्म प्रमाण पत्र निकाय द्वारा जारी किये जायेंगे। जन्म प्रमाण पत्र के साथ बच्चो के माता पिता को एक पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया जायेगा। वार्ड नं 7 निवासी धर्मेन्द्र सिंह राणा को उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूर्ना ने एक नीम का पौधा देकर कार्यक्रम प्रारम्भ किया और बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की वही प्रेम सिंह टूर्ना ने पर्तमान में हो रहे दूषित वातावरण को देखते हुए पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिगत इस कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। इस मौके पर नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूर्ना, अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम,धर्मेन्द्र सिह राणा आदि मौजूद रहे ।