-->

search ad

डंफरो की टक्कर के बाद फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

डंफरो की टक्कर के बाद फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


 

सितारगंज:(ब्यूरो) एल०एस०सी० स्टोन क्रेशर को जाने वाले रास्ते पर दो डंफरो में हुई टक्कर के बाद मामूली से विवाद के बाद फायरिंग करने वाले आरोपियों को सितारगंज पुलिस ने सिडकुल  रोड शक्तिफार्म तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। बलविन्दर  कम्बोज पुत्र भगवान राम निवासी कोटा सिसौना सितारगंज ने लिखित तहरीर थाना सितारगंज को  विक्रमजीत सिंह, तरसेम सिंह पुत्र मलूक सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह अभियुक्तगण निवासी हल्दुआ सितारगंज निखिल उर्फ रानू पुत्र रमेश चन्द्र निवासी वार्ड 6, सितारगंज हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी निवासी बिरिया कलोनी सितारगंज व नो-दस अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विक्रम सिंह के डम्फर तथा वादी बलविन्दर कम्बोज के डम्फर में टक्कर हो जाने को लेकर मामूली विवाद हो गया जिसके बाद एल०एस०सी० स्टोन क्रेशर को जाने वाले रास्ते पर   बलविन्दर कम्बोज को उक्त आरोपियों द्वारा गालीगलौज व जान से मारने की धमकियों के बाद हवा में फायरिंग कर फरार हो गये थे बलविन्दर कम्बोज की तहरीर पर थाना सितारगंज में उक्त अभियुक्तगणो के खिलाफ  मु0 आ0 स0 160/2021 धारा 147/504/506 भदवि बनाम विक्रमजीत सिंह  व कुल 6 नामजद व आठ से दस अज्ञात व्यक्तियों पर पंजीकृत किया गया और  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर सितारगंज प्रभारी निरीक्षक व0 उ0 नि0 सितारगंज के नेतृत्व में नामजद अभियुक्तगण गुरप्रीत सिंह व विक्रमजीत सिंह को सितारगंज सिडकुल रोड शक्तिफार्म तिराहे से कल गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगणो के कब्जे से दो अदद तमंचे एक अदद 315 बोर व एक अदद 12 बोर  2 अदद जिंदा कारतूस एक अदद 315 बोर एक 12 बोर कारतूस बरामद किये अभियुक्तगणो को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट, कमलनाथ स्वामी,केशर सिंह,दिनेश यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन