श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नगर इकाई के सदस्यों ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
सितारगंज:(ब्यूरो) कोरोना योद्धाओं का सम्मान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सितारगंज के सदस्यों ने नगर इकाई अध्यक्ष विक्की चौधरी के नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं का शाल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिस वक्त कोरोना महामारी में लोग अपने परिजनों के शवो स्वीकार नहीं कर रहे थे उस वक्त उत्तराखंड की मित्र पुलिस देवदूत के रूप में जनता की सेवा में खड़ी रही जहां एक तरफ क्षेत्र में गरीब निर्धन जरूरतमंद लोगों को मिशन हौसला अफजाई के तहत भोजन मुहैया करा रही थी तो वही लावारिस शव को भी अंतिम संस्कार में सहयोग कर रही है सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धाओं में कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, एसआई चंदन सिंह बिष्ट, एसआई धीरेंद्र परिहार, एसआई गंगा सिंह गोला, जितेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल, आनंद बल्लभ जोशी हेड कांस्टेबल, भूपेंद्र अस्वाल, चंद्रप्रकाश, भास्कर बड़ौला एलआईयू इंस्पेक्टर, कमलनाथ कांस्टेबल,
सितारगंज में लंबे समय से क्षेत्र में कोरोना के समय जब लोग अपने घरों में थे तो वहीं उत्तराखंड पुलिस के जवान अपने परिवार से दूर लोगों की सेवाएं में दिन रात लगे रहे जो लोग अपनी जान की परवाह न कर लोगों के बीच सेवा कर रहे थे उनको सितारगंज नगर इकाई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मानित करने वाली श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सितारगंज नगर इकाई के सदस्यों में नगर अध्यक्ष विक्की चौधरी,महामंत्री अहसान अंसारी,कोषाध्यक्ष नवीन भट्ट निराला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगपाल सिह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चरनसिंह सरारी, सचिव बिट्टू अंसारी,सचिव गुरनाम सिंह,मीडिया प्रभारी तनवीर अंसारी,अमर सिंह यादव,अश्वनी दीक्षित,राजेश कुमार खन्ना,फहीम खान आदि शामिल रहे।