उधम सिंह नगर के ब्लॉको पर आज प्रधानों का धरना प्रदर्शन
30 मई, 2021
Edit
सितारगंज:(ब्यूरो)आज प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के आह्वान पर जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला कार्यकारणी एवं सभी ब्लॉक कार्यकारणी के ग्राम प्रधानों द्वारा 11 बजे से 12 बजे तक एक घण्टे का शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया।जिसमें सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में सभी ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग लिया और सरकार को संदेश दिया कि यदि प्रधानो की सीएससी प्रति पंचायत पच्चीस सौ रुपये देने के आदेश को वापिस नही लेती है तो प्रदेश प्रधान संगठन द्वारा जो भी आगे की रणनीति बनायी जायेगी प्रत्येक प्रधान पूर्ण रूप से समर्थन करेगा। आपको बताते चले कि अभी हाल ही में पंचायती राज सचिव द्वारा अपने अधीनस्थों को आदेश जारी किया था जिसमें कि पच्चीस सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से सीएससी का भुगतान प्रत्येक ग्राम पंचायत से काटकर सीएससी सेंटर को दिया जाये, जिसका प्रदेश प्रधान संगठन ने विरोध किया था प्रधान संघ ने सरकार को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गयी थी की सरकार ग्राम पंचायत से कटौती न करे और अपने आदेश को रद्द करे अन्यथा प्रधान संघ को 30 मई को आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इसी क्रम में कल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कार्यकारणी द्वारा जिला पंचायती राज अधिकारी का घेराव किया जायेगा। आज के धरना प्रदर्शन में प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्भल,प्रदेश सचिव कमरुद्दीन,सुखदेव सिंह, प्रदेश सलाहकार बलविन्दर सिंह, फकरुद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष खटीमा संजीत सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रपुर दीपा कांड पाल,ब्लॉक अध्यक्ष गदरपुर रविन्द्र सिंह, गुरविंदर सिंह, संजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बाजपुर रजनी शर्मा, महेश राठौर,ब्लॉक अध्यक्ष काशीपुर चन्दकान्ता चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष जसपुर ब्रह्मनंद लोहनी,बूटा सिंह, दीपक मिश्रा, निर्मल सिंह, अनित चन्द आदि ने धरने में हिस्सा लिया।