-->

search ad

खटीमा ब्लॉक प्रमुख ने थाना नानकमत्ता में भेट की कोविड 19 के बचाव की किटें

खटीमा ब्लॉक प्रमुख ने थाना नानकमत्ता में भेट की कोविड 19 के बचाव की किटें


 

नानकमत्ता:(ब्यूरो)खटीमा के ब्लॉक प्रमुख ने कोविड19 से बचाव हेतु किट भेट कर थाने में थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षकों को सम्मानित किया। आज रविवार को खटीमा के ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने नानकमत्ता थाने में पहुँच कर थाना अध्यक्ष योगेश कुमार तथा उपनिरीक्षकों में नवीन बुधानी, अवनीश कुमार,धर्मेन्द्र आर्या को शॉले ओढ़ाकर सम्मानित किया और साथ में ही सैनिटाइजर, सर्जिकल ग्लब्स, मास्क, फेस शिल्ड, एन-95 मास्क तथा ऑक्सीजन नापने के ऑक्सीमीटर की किटे भेट की। जिससे कि प्रशासन द्वारा किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन नापा जा सके है ओर कम होने पर उसके स्वास्थ्य की जांच करायी जा सके। थाने के थाना अध्यक्ष द्वारा उनका धन्यवाद किया गया। इस मौके खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी तथा उनके साथ कुलतार सिंह नामधारी, सुनील कुमार, दीवान अविनाश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन