शाजिश रचने वालो के खिलाफ हो कार्यवाही,दिया ज्ञापन
29 मई, 2021
Edit
सितारगंज:(ब्यूरो) कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से पीड़ित मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को लेकर नगर की यूथ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर इश्तियाक अंसारी ने पीड़ित मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया था।लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा शोसल मीडिया पर एक झूठा वीडियो वायरल कर बदनाम करने की साजिश की जा रही है।जिसको लेकर आज इश्तियाक अंसारी व उसकी टीम से जुड़े कार्यकर्ताओ ने उपजिलाधिकारी सितारगंज मुक्ता मिश्रा को ज्ञापन सौपकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।उसका कहना है कि कुछ स्वार्थी लोगो द्वारा हमारी टीम के नाम से मरीजो से पैसे मांगने की हमे शिकायत मिली थी तो हमारे द्वारा ऐसे स्वार्थी लोगो तुरंत टीम से बाहर कर दिया गया था।जिसकी रंजिश रखते हुए हमें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।हमारी मांग है कि ऐसे लोगो पर कार्यवाही की जाए जो बिना बुनियाद के हमे बदनाम कर रहे है।वही उपजिलाधिकारी सितारगंज द्वारा निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन हमे दिया गया है।इस मौके पर जसपाल सिंह,ताबीर मलिक,रवि,आशु खान,जसविंदर सिंह,एजाज सलमानी,जुनेद मलिक, जावेद खान,सूरज गुड़वन,रेहान अंसारी,शौरभ चौहान,राजू,अमीर अंसारी,वसीम मिया,दीपके शर्मा,हसन खान,जसपाल,तनवीर मलिक,शोभिक मालिक,शादाब इदरीषि,शहवाज खान,फ़ौज सिह,सेराज मालिक आदि शामिल रहे।