-->

search ad

15.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा

15.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा


नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता पुलिस ने नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत एक तस्कर को 15.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की पुलिस ने ग्राम बरखेड़ा जाने वाले मार्ग पर चैकिंग के दौरान एक युवक को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देख कर युवक भागने का प्रयास करने लगा जिस पर पुलिस को युवक पर शक हुआ और तुरंत बलखेड़ा तिराहे पर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया । तलाशी लेने पर युवक के पास एक थैले के अंदर रखी प्लास्टिक की पन्नी में 15.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम ग्राम पहसैनी निवासी विपिन पुत्र सतपाल सिंह बताया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया । तस्कर ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नशेडियो को स्मैक बेच कर मुनाफा कमाने की बात कबूली है । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा की नशे और क्राइम पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथिमिकता है और नशे से जुड़े किसी भी मादक पदार्थो की तस्करी को लेकर किसी भी तस्कर को बक्शा नही जायेगा । और नशे के विरुद्ध पुलिस का आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा । तस्कर को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, जावेद मालिक, बोविंदर कुमार, दिनेश चंद्र आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन