20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
16 जुलाई, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिद्धौर जंगल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की मुखबिर की सूचना पर वस्पतिवार की शाम को पुलिस टीम ने गिद्धौर जंगल में नाले के पास दबिश देकर गुरदयाल सिंह पुत्र करतार सिंह उम्र 58 वर्षीय को 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ पकड़ लिया । बरामद उपकरणों में एक लोहे का ड्रम, एक प्लास्टिक पाइप, एक एलमिनियम का पाइप, एक कनस्तर, एक प्लास्टिक केन वा एक 20 लीटर शराब से भरी ट्यूब भी बरामद हुई । पुलिस की जानकारी अनुसार मौके से करीब एक हजार लीटर लहन को भी नष्ट किया गया । तस्कर के खिलाफ पुलिस ने थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कर शुक्रवार को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया ।