युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एतेहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में माथा टेक प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए की अरदास
नानकमत्ता: (ब्यूरो) दो दिवसीय ग्रह जनपद उधम सिंह नगर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला शनिवार को नानकमत्ता पहुंचा । वही कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगो ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूलों की वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया । भाजपा समर्थकों ने स्वागत में बाइक रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की युवा मुख्यमंत्री होने पर युवाओं में काफी जोश दिखाई दिया । बाइक रैली विभिन्न जगहों पर घूमी इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफिला नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा पहुंचा । जहा गुरुद्वारा साहिब और पीपल साहिब में पुष्कर सिंह धामी ने माथा टेक पूरे प्रदेश के लिए अरदास की और प्रसाद ग्रहण किया । कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने मुख्यमंत्री को अमृतसर गुरुद्वारा साहिब का स्मृति चिन्ह और सारोपा भेट कर सम्मानित किया । इस मौके पर गुरुद्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, जनरल सेकेट्री धन्ना सिह, निशान सिह, जरनैल सिंह,महेंद्र सिंह, राजपाल सिंह,जसविंदर सिंह गिल, इंद्रपाल सिह मान सहित डीएम रंजना राजगुरु,एसएसपी दलीप सिंह कुँवर, एसडीएम तुषार सैनी, क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेमसिंह राणा, रुदपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे ।
इनसेट
डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित
धार्मिक डेरा कार सेवा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुँचकर डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिह से आशीर्वाद लिया । मुख्यमंत्री के डेरा कार सेवा में पहुँचने पर डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ने उन्हें सरोपा व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया । इसके उपरांत उनकी क्षेत्रीय विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगभग एक घंटा अंदर कमरे में गुफ्तगू भी चली । डेरा कार सेवा में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने समर्थकों व क्षेत्रीय विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा के साथ गुरु का अटूट लंगर भी छका । इस मौके पर उनके साथ किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, भाजपा नेता सुरेश गंगवार, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, बाबा गुरजंट सिह, राजवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, निरवैर सिंह, संधू, दारा सिंह, जसवीर सिंह, उर्फ गांधी, मनिंदर सिह गुलाटी सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहें ।