खखरा नदी में डूबने से युवक की मौत, काफी मशक्कत के बाद मिला शव
25 जुलाई, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) बीते शनिवार शाम को ग्राम सलमता में खखरा नदी पार करते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई । रविवार सुबह से गोताखोर पुलिस टीम और ग्रामीणों ने शव खोजने के लिए तलाश जारी कर दी । ग्रामीणों ने बताया की शनिवार को करीब चार बजे मृतक ग्राम ठेरा थाना नानकमत्ता निवासी कुलवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह अपने दोस्त अर्जुन सिंह के साथ नदी के रास्ते ग्राम सलमता किसी काम की वजह से गया था । घर वापसी में नदी पार करते समय मृतक युवक का पैर फिसल गया जिससे युवक नदी में गिर गया । साथी के शोर मचाने पर मौके पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन तब तक युवक डूब चुका था । तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस टीम और ग्रामिणो ने शव की तलाश जारी कर दी घटना देर शाम होने की वजह से शनिवार को शव बरामद नही हो सका था ।
नदी पर पक्का पुल न होने की वजह से ग्रामीण नदी पार करने के लिए बिजली के खंबे को पुल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे । इसी पोल की वजह से हो रही है घटनाए
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा की ये घटना पहली नही है इससे पहले भी एक युवक की इसी तरह नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई थी और एक युवक को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया था जिसके बाद शासन प्रशासन को इस घटना से अवगत कराया गया और पक्के पुल की मांग की थी । लेकिन प्रशासन और अधिकारियों ने अनसुना किया जिसके चलते आज ये घटना फिर से घटित हो गई है ।

