खखरा नदी में डूबने से युवक की मौत, काफी मशक्कत के बाद ढूंढ कर निकाला शव
काफी मशक्कत के बाद करीब 22 घंटे बाद शव को ढूंढ कर बाहर निकाला गया
नानकमत्ता: (ब्यूरो) बीते शनिवार शाम को ग्राम सलमता में खखरा नदी पार करते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई । रविवार सुबह से गोताखोर पुलिस टीम और ग्रामीणों ने शव खोजने के लिए तलाश जारी कर दी । ग्रामीणों ने बताया की शनिवार को करीब शाम चार बजे मृतक ग्राम ठेरा थाना नानकमत्ता निवासी कुलवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह अपने दोस्त अर्जुन सिंह के साथ नदी के रास्ते ग्राम सलमता किसी काम की वजह से गया था । घर वापसी में नदी पार करते समय मृतक युवक का पैर फिसल गया जिससे युवक नदी में गिर गया । साथी के शोर मचाने पर मौके पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन मिट्टी दलदली होने की वजह से युवक नीचे धस गया और डूब गया । स्वजनों को युवक के डूबने की जानकारी मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस टीम और ग्रामिणो ने शव की तलाश जारी कर दी । उपनिरक्षक नवीन बुधानी ने बताया की शव की तलाश शनिवार देर शाम से जारी है लेकिन अंधेरा होने की वजह तलाश रोक दी गई थी रविवार सुबह फिर से गोताखोरो और पुलिस टीम ने शव की तलाश जारी कर दी काफी मशक्कत के बाद दोपहर मृतक का शव नदी में से बरामद कर लिया गया । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की प्रथम दृष्टि से मामला युवक का डूब कर मरने का लग रहा है । लेकिन शव के पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा ।
नदी पर पक्का पुल न होने की वजह से ग्रामीण नदी पार करने के लिए बिजली के खंबे को पुल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे । इसी पोल की वजह से हो रही है घटनाए
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा की ये घटना पहली नही है इससे पहले भी एक युवक की इसी तरह नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई थी और एक युवक को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया था जिसके बाद शासन प्रशासन को इस घटना से अवगत कराया गया और पक्के पुल की मांग की थी । लेकिन प्रशासन और अधिकारियों ने अनसुना किया जिसके चलते आज ये घटना फिर से घटित हो गई है ।
