-->

search ad

तिलक राज बेहड़ ने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

तिलक राज बेहड़ ने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

        

       

नानकमत्ता: (ब्यूरो) कांग्रेस के  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेक अरदास की । दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ तिलकराज बेहड़ गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे जहा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने उन्हें सारोपा भेंट कर सम्मानित किया । इसके बाद बेहड़ धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचे जहां उन्होंने बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया । बाबा तरसेम सिंह ने शाल ओढ़ा कर तिलक राज बेहड़ को सम्मानित किया और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी । कार्यकर्ताओं के साथ तिलकराज बेहड़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना के निवास स्थान पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए । उन्होंने संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर निशाना साधा और कहा कि झूठे वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा और महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता हासिल की है । देश की जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है । भाजपा ने देश की जनता के साथ छलावा किया है । बढ़ती महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है  बेरोजगारी से युवा दर-दर भटक रहे हैं किसान सड़कों पर धरने पर बैठे हैं । बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल रसोई गैस घर का राशन पूरी तरह से महंगाई चरम सीमा पर है । भारतीय जनता पार्टी किए वादे धरातल पर चल रहे है । आगामी चुनाव में देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी । बेहड ने कार्यकर्ताओं को एकजुट हो जाने का आवाहन भी किया । इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुद्वारा प्रबंधक रंजीत सिंह, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पूजा अरोरा, नवतेजपाल सिंह, कांता प्रसाद सागर, गुरसेवक सिंह,  सोनू माटा, सरताज अहमद, हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप चीमा, दिलबाग सिंह, निर्मल सिंह संधू, आदि लोग आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन