मुख्यमंत्री ने की नानकमत्ता विधानसभा में कई विकास कार्यों की घोषणा
नानकमत्ता:(ब्यूरो) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम बार नानकमत्ता विधानसभा आगमन पर विकास की कई घोषणाएं कर अपनी पिटारी खोली जिसमें उन्होंने उप तहसील नानकमत्ता को तहसील बनाने की भी घोषणा करते हुए । ग्राम केथुलिया टुकड़ी संपर्क मार्ग में नाले पर पक्के पुल के निर्माण की घोषणा की । मैनाझुंडी से डूरार की और और मार्ग का डामरीकरण, मगरसड़ा में मुख्य मार्ग से कुलवंत सिंह के घर की और से मगरसड़ा में निरंजन सिंह के घर की ओर तथा मुख्य मार्ग से ओदला मगरसड़ा मार्ग का डामरीकरण, नैशनल 125 बिडौरा गेट के पश्चिम से सिसईखेड़ा साधु नगर मार्ग तक ऐजनिया से अगली धुसरी की और सड़क का डामरीकरण, सिद्धा नवादिया चौराहे से डेढ़ किलोमीटर डामरीकरण खखरा से खेमपुर गांव तक डेढ़ किलोमीटर का डामरीकरण कर नाले तक सड़क के दोनो और नाली का निर्माण की सौगात दी । और इसके अलावा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय 210 विधार्थियों के लिए एक बालिका छात्रावास का निर्माण । राजकीय नलकूप के निर्माण का कार्य । इन सभी घोषणाओं के लिए क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है ।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सेवा सिंह की अगुवाई में प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा । इसमें एक लाख लीटर पानी का टैक निर्माण, पानी निकासी के लिए सीवर निर्माण, गुरुद्वारा साहिब में अलग फीडर बनाने, गुरुद्वारा साहिब और बाउली साहिब का सौंदर्यीकरण, सुलभ शौंचालयों का निर्माण करने, पार्किंग गुरुद्वारा साहिब को हस्तान्तरित करने, वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करने, नानकमत्ता के स्थान पर राजस्व अभिलेखों में नानकमत्ता साहिब करने की मांग की गयी । इधर, नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना ने नगर के सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ की राशि अवमुक्त करने की मांग की । नानकसागर जलाशय में वोटिंग व्यवस्था करने व नानकमत्ता को धार्मिक पर्यटन के लिए विकसित करने के लिए योजनायें स्वीकृत करने की मांग की । उधर, बीएड प्रशिक्षित महासंघ के अध्यक्ष विप्लव आचार्य की अगुवाई में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र देकर स्थायी तैनाती देने की मांग की है ।