पिछले सात दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार कर रही अनदेखा
करोना महामारी के बीच नगर में जगह जगह कूड़े के ढेर और नालियों में गन्दगी भरने से रोगों के फैलने का खतरा
नानकमत्ता: (ब्यूरो) देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई संघ पिछले सात दिनों से प्रदेश में 11 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलित है । संघ के अध्यक्ष ओमकार ने बताया की समस्याओं संबंधित ज्ञापन प्रदेश सरकार को कई बार देकर अवगत कराया है । लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे और न ही सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है । इसलिए कर्मचारी और संघ बीती 19 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है जिसके क्रम में नगर पंचायत नानकमत्ता में भी निर्धारित समय से सफाई कर्मचारियों ने भी सफाई कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया है । हड़ताल पर जाने वाले नानकमत्ता से संघ के अध्यक्ष ओमकार, शाखा महासचिव सागर वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राधे श्याम, सूरज कुमार, सोनू कुमार, सोनू वाल्मीकि, सोनू, चंद्रपाल, सुखवीर, सुरेश, प्रदीप सन्नी, अर्जुन सिंह, रवि कुमार संजीत, सूरज, अरून, धर्मेंद्र, विजयपाल, वीरपाल आदि शामिल है ।