-->

search ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में नृत्य वीडियो वायरल होने पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने वीडियो जारी कर दिया स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में नृत्य वीडियो वायरल होने पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने वीडियो जारी कर दिया स्पष्टीकरण


नानकमत्ता: (ब्यूरो) शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नानकमत्ता आगवन पर गुरद्वारे परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में बालिकाओं का एक नृत्य वीडियो वायरल होने से पूरे सिख समुदाय के लोगो में रोष है । लोगो ने गुरुद्वारा परिसर में नृत्य को गुरु घर की बेअदबी बताया और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जवाब मांगा । जिसके बाद प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने एक वीडियो जारी कर अपना स्पष्टीकरण दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि नृत्य करने वाली बालिकाएं काफिले में पहले से मौजूद थी । और नृत्य वीडियो गुरुद्वारा के बाहर का है गुरुद्वारा मेन गेट का जहा सेवादारों ने बालिकाओं को नृत्य करने से रोक दिया था । और जिन सेवादारों के सामने ऐसा हुए उन सेवादारों को कमेटी ने तत्काल हटा दिया है । और कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा की अगर किसी को इस वीडियो से ठेस पहुंची है तो उसके लिए समुदाय के लोगो का जो फैसला होगा हमे मंजूर होगा आगे वीडियो में उन्होंने कहा की ऐसा नही होना चाहिए था जैसा प्रबंध हम करना चाहते थे उसमे कही न कही कुछ कमी रह गई लेकिन हम आगे से संचेत रहेंगे और भविष्य में ऐसा दुबारा न हो उसके लिए अपने सेवादारों की संख्या में इजाफा करेगे  । पहले भी इस तरह एक छोटा सा वीडियो बाऊली साहिब में वायरल हुआ था जिसके बाद बाऊली साहिब में सेवादारों की ड्यूटी को बढा कर 18 घंटे कर दिया था । अंत में उन्होंने  कहा की फिर भी जैसा सभी संगत का फैसला होगा हम संगत के साथ सलाह मशवरा कर उनका फैसला सर माथे लेगे । रविवार को सिख समुदाय के कुछ लोगो ने गुरद्वारा साहिब में आकर वायरल वीडियो को लेकर गुरद्वारे के बाहर बैनर टांग कर रोष प्रकट किया था ।

कुछ लोग इस विषय को किसान आंदोलन के साथ जोड़ कर कर रहे है सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो वायरल 


डेरा प्रमुख की और से भी वीडियो जारी कर दिया गया है स्पष्टीकरण 

सोशल मीडिया पर इस मामले में एक ऑडियो में खुद को सुखजीत सिंह औलख जिला अध्यक्ष  भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी बताते हुए एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से भी जवाब मांग रहे व्यक्ति का कहना है कि किसी भी राजनीति से जुड़े व्यक्ति को चांदी का मुकुट पहनना राजनीति है अगर राजनीति करना चाहते है तो अपने अपने पदों का त्याग कर राजनीति में जाए क्योंकि सभी स्वतंत्र है । आगे ऑडियो में व्यक्ति ने कहा की गुरुद्वारा साहिब में कोई भी व्यक्ति आ सकता है माथा टेक सकता है गुरु का लंगर छक सकता है लेकिन गुरद्वारों को राजनीति का अड्डा हम लोग नही बनने देगे । गुरु घर से जुड़े लोगो का कार्य राजनीति नही है इसलिए इसे दूर रखे ।  आगे ऑडियो में लोगो से 27 जुलाई दिन मंगलवार को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में पहुंचने की अपील कर ऑडियो को जादा से जादा शेयर करने की अपील की है  । इस मामले में भी डेरा प्रमुख की और से एक वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया गया है की चांदी का मुकुट डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की और से नही क्षत्रिय विधायक प्रेम सिंह राणा की और से सम्मान में दिया गया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन