-->

search ad

नानकमत्ता साहिब आगमन पर गुरुद्वारा परिसर में नृत्य कार्यक्रम होने पर संगत में भारी रोष

नानकमत्ता साहिब आगमन पर गुरुद्वारा परिसर में नृत्य कार्यक्रम होने पर संगत में भारी रोष


 नानकमत्ता: (संवादाता–सतपाल सिंह) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उधम सिंह नगर के नानकमत्ता साहिब आगमन पर गुरुद्वारा परिसर में नृत्य कार्यक्रम होने पर संगत में भारी रोष है । सिख समुदाय की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए संगत ने गुरुद्वारा कार्यालय के सामने पार्क में धरना प्रदर्शन किया । मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने धरनास्थल पर पहुंचकर लिखित में खेद जताया जिस पर संगत ने धरना समाप्त कर दिया । प्रधान ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर दो सेवादारों को सेवामुक्त कर दिया गया है । शनिवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी प्रथम बार नानकमत्ता साहिब पहुंचे थे । इसी दौरान गुरुद्वारा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ । इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही संगत में रोष फैल गया । रविवार की शाम भारी संख्या में संगत ज्ञानी हरविंदर सिंह हीरा की अगुवाई मे गुरुद्वारा कार्यालय के सामने पहुंची और पार्क में धरने पर बैठ हुई बेअदबी पर रोष जताया । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह तथा अन्य ने धरनास्थल पर पहुंचकर संगत से वार्ता कर लिखित में खेद जताया । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उनकी अनुमति के बिना किया गया था । जैसे ही सेवादार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा तो उसे बंद करा दिया गया । अन्य दो सेवादारों की ओर से कर्तव्य न निभाने पर उनको तत्काल सेवा से मुक्त कर दिया गया है । मौके पर सतवंत सिंह बागी, सोनू खुशदिल, गुरसेवक सिंह, प्रीतम सिंह, सुखवंत सिंह औलख, , तलविंदर सिंह, संतोख सिंह रंधावा सहित अन्य संगत मौजूद थी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन