सफाई कर्मचारीयो की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
व्यापारी अपनी दुकानों के आगे से कूड़ा हटाने को मजबूर
नानकमत्ता: (ब्यूरो) देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की चौथे दिन भी हड़ताल जारी है जिसके चलते शहर निवासियों को खासी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है । व्यापारीयो की दुकानों के आगे कूड़े के ढेर लग गए है जिससे व्यापारी खुद कूड़ा हटाने को मजबूर है । सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरा शहर में जगह-जगह नगर के गली मोहल्ले व मुख्य मार्ग कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं नालियां गंदगी से भर गई हैं इस कारण इस करोना महामारी के बीच संक्रमण और रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है । वही सफाई कर्मचारी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए विरोध प्रदर्शन कर कहा कि प्रदेश सरकार ने हमारी मांगे पूरी नहीं की तो सफाई कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी विरोध प्रदर्शन करने वालों में सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष ओमकार, महासचिव सागर बाल्मीकि, उपाध्यक्ष राधेश्याम, सोनू कुमार, सूरज चंद्रपाल, सुखबीर, सोनू बाल्मीकि, प्रदीप, सनी, अर्जुन, रवि कुमार, प्रकाश, संजीव कुमार, आदि मौजूद थे ।