-->

search ad

पंजाबी सिंगर जस बाजवा ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवा की अरदास

पंजाबी सिंगर जस बाजवा ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवा की अरदास


नानकमत्ता: (ब्यूरो) किसान संयुक्त मोर्चा के आह्ववान पर तीन कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर में किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे पंजाबी सिंगर जस बाजवा ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक अरदास की और प्रसाद ग्रहण किया । पंजाबी सिंगर जस बाजवा के नानकमत्ता पहुंचने पर नगर के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने जस बाजवा को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब का स्मृति चिन्ह एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सरदार रणजीत सिंह ने उन्हें गुरुद्वारा साहिब के इतिहास की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । इसके बाद जस बाजवा अपने काफिले के साथ डेरा कार सेवा पहुंचे जहा उन्होंने बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया ।न्यू लाइट स्कूल पहुंचने पर किसानों ने उसका स्वागत किया किसान नेता मलूक सिंह खिंडा ने भी सारोपा भेंट कर सम्मानित किया । जस बाजवा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं जो हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे किसान देश का अन्नदाता है जिसके साथ अन्याय सहन नही किया जा सकता जस बाजवा ने युवाओं को किसान आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है । इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, मैनेजर रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, गुरसेवक सिंह, दिलबाग सिंह, लखविंदर सिंह, कृपाल सिंह, जसपाल सिंह आदि किसान मौजूद थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन