-->

search ad

40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर पकड़ी

40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर पकड़ी


नानकमत्ता: (ब्यूरो) पुलिस ने नशे पर नकेल कसते हुए नानकमत्ता थानाध्यक्ष की गठित टीम ने गुरुवार की सुबह गस्त के दौरान अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर को धर दबोचा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस टीम खेमपुर गस्त कर रही थी । इसी बीच गुरुद्वारा के पास अपने घर के बाहर खेमपुर निवासी गुरप्रीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह एक काले रंग की ट्यूब के साथ खड़ी थी । पुलिस देख महिला घबरा गई और वापिस घर में दाखिल होने लगी पुलिस ने तुरंत महिला को पकड़ लिया जिसके बाद तलाशी में ट्यूब में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । पूछताछ में महिला ने आसपास के ग्रामीणों को फुटकर में शराब बेचने की बात बताई । महिला तस्कर के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है । और थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने नशे के कारोबारियो के लिए कहा की नशे की बिक्री या तस्करी करने वाले को किसी भी हालात में बक्शा नही जायेगा चाहे तस्कर महिला हो या पुरुष उचित कारवाही कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा । गस्त टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, कॉन्स्टेबल गिरीश मठपाल, विद्या रानी आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन