नानकमत्ता क्षेत्र में 3.68 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नशे पर अंकुश लगाने की मुहिम के तहत नानकमत्ता पुलिस टीम ने एक तस्कर को 3.68 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की बीते सोमवार को गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बाउली साहिब कच्ची सड़क के पास से ग्राम सिसईखेड़ा थाना नानकमत्ता निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र कश्मीर सिंह को रोका लेकिन पुलिस देख युवक ने भागने का प्रयास किया इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया । तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक की प्रदर्शी पन्नी के अंदर 3.68 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । पूछताछ में स्मैक तस्कर ने बताया वह उत्तर प्रदेश से कम दाम में स्मैक लाकर नानकमत्ता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नशेड़ियों को ऊंचे दाम में स्मैक बेचने का काम करता है । पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, कॉन्स्टेबल गिरीश मठपाल, बोविंद्र कुमार आदि शामिल थे ।