-->

search ad

315 बोर अवैध तमंचे वा एक जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

315 बोर अवैध तमंचे वा एक जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


नानकमत्ता: (ब्यूरो) पुलिस ने 315 बोर अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर से सूचना पाकर ग्राम सुनखरी तिराहे से किशनपुर जानी वाली सड़क पर घेराबंदी कर ग्राम पहसैनी निवासी नानक सिंह पुत्र बंता सिंह को धर दबोचा ।  तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद अवैध 315 बोर तमंचा, एक कारतूस जिंदा 315 बोर बरामद हुई । पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया वह तमंचे का प्रयोग लोगो को डराने धमकाने और अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए सितारगंज क्षेत्र से खरीद कर लाया है । पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार , उपनिरक्षक नवीन बुधानी, कॉन्स्टेबल गिरीश मठपाल, बोविंद्र कुमार आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन