-->

search ad

पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री।

पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री।


नानकमत्ता: (ब्यूरो) नदी में आई बाढ़ से कई घर तबाह हो गए थे। कई कच्चे मकान ढह गए और पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस विभाग पीड़ित की मदद को आगे आए और 30 पीड़ित परिवारों को राशन किट वितरण की। पुलिस ने पीड़ित परिवारों हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार पहाड़ में बादल फटने से नानकसागर बैराज के पार दो ग्राम सभाओं में ग्राम ऐंचता बी, ज्ञानपुर गौड़ी में निहाई नदी में आई बाढ़ से नदी किनारे रह रहे लोगों के बाढ़ से घरों में पानी से डूब जाने के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं। बाढ़ की चपेट में आए गरीब परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाढ़ से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पुलिस विभाग के सहयोग से क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष योगेश कुमार एसआई जावेद मलिक ने पुलिस टीम के साथ तीस पीड़ित परिवारों को गांव में कैंप लगाकर राहत सामग्री वितरण की। पुलिस ने पानी में डूबे हुए घरों के पीड़ित परिवारों को जाकर संपर्क कर जरूरतमंद लोगों का हालचाल जाना। पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। थाना अध्यक्ष योगेश कुमार ने पीड़ित परिवारों को मास्क भी वितरण किए साथ ही बाढ़ पीड़ित के परिवारों को होने वाली बीमारियों से बचने के लिए जागरूक भी किया। ग्राम प्रधान आनंद मोहन जोशी ने बताया कि पहाड़ में बादल फटने से नदी में आई बाढ़ से नदी किनारे रह रहे गरीब परिवार के लोग पानी की चपेट में आने से कई लोगों के कच्चे घर ढह गए है। और पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे बाढ़ पीड़ितों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पुलिस की सराहना करते हुए पुलिस विभाग का आभार प्रकट किया। इस मुश्किल घड़ी में पुलिस विभाग के सहयोग से पीड़ित परिवारों को राशन वितरण किया, राशन किट लेने वालों में धर्मपाल सिंह, सुदामा सिंह, चंद्रिका यादव, कौशल कुमार, मनोज भट्ट, रामनरेश, गोपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, ठाकुर सिंह आदि ग्रामीण लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन