धार्मिक डेरा कार सेवा की बाबा गेजा सिह संभालेगे आज से जिम्मेदारी
14 अगस्त, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा बचन सिंह तथा बाबा सुरेंद्र सिंह द्वारा निर्णय लिया गया है कि नानकमत्ता के धार्मिक डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिह को डेरे की सम्पूर्ण जिम्मेदारी से हटाते हुए डेरे की सम्पूर्ण जिम्मेदारी 14 अगस्त शनिवार से बाबा गेजा सिह को दी जाती है।आज से सारे डेरे की देखरेख का कार्य बाबा गेजा सिह देखेगे।बाबा तरसेम सिंह जी आज से एक सेवादार की हैसियत से ही सेवा करेगे।आपको बतादे की श्री अकाल तख्त अमृतसर के सिंघ साहिबान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी द्वारा गुरूघर की मर्यादा उल्लघंन मामले में गुरुद्वारा साहिब में बाबा तरसेम सिह को 15 दिन सेवा करने का आदेश सुनाया गया है। जिसके चलते ही डेराकार सेवा में प्रमुख बाबा बचन सिंह तथा बाबा सुरेंद्र सिंह द्वारा यह निर्णय लिया गया है।