नानकमत्ता प्राथमिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी का मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार
नानकमत्ता-(ब्यूरो) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता की प्रभारी डॉक्टर का मरीजो के प्रति रवईया ठीक नही चल रहा है। मरीजो से खुलेआम 150 रुपये फीस पर्ची के नाम से ले ली जा रही है।ओर इतना ही नही साथ ही डॉक्टर मरीजो को देखने मे अभद्र व्यवहार से बात करती है।ओर मरीजो को परेशान करती है।और कोई मरीज आवाज उठाता है तो उससे लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाती है।और कहती है कि मेरी ऊपर तक पहुँच है। मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता।जिसे जो करना हो कर ले। मै देख लुंगी ओर भगा देती है।ऐसे में क्षेत्र का गरीब मरीज कहाँ जाए।उसे मजबूरी में प्राइवेट डॉक्टर को ही दिखाना पड़ता है। क्योंकि ये क्षेत्र पिछड़ा हुआ है।जिसके चलते यहाँ अधिकारी आकर भगवान बन जाता है।और गरीबो को दबाने लगता है।ऐसा ही हाल है इस सरकारी डाक्टर साहिबा का।ओर तो ओर डॉक्टर साहिब अधिकतर छुट्टी पर रहती है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता से नदारद रहती है।और मरीज परेशान होकर यहाँ से जाने को मजबूर हो जाते है।ओर अगर बैठती है तो मरीजो से अभद्र व्यवहार करती है।