रसोई गैस दामों की बढ़ोतरी को लेकर महिलाओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका
20 अगस्त, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता क्षेत्र की कांग्रेस की महिलाओं ने रसोई गैस के बढ़ते दामों की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला फूंका । महिलाओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की । दर्जनों महिलाओं ने जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, नगर अध्यक्ष पूजा अरोड़ा की अगुवाही में नगर के मुख्य चैराहे पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले किया । जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दामों से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, केंद्र की गूंगी बहरी भाजपा सरकार देश की जनता के साथ छलावा कर रही है । जिसका आगामी चुनाव में भोली-भाली जनता मुंहतोड़ जवाब देगी । कोरोना दौर में वैसे ही देश की भोली-भाली जनता बेरोजगारी से परेशान है । केंद्र सरकार 30 को राहत देने की वजह रसोई गैस के बढ़ते दाम और से देश की जनता को परेशानी में डाल दिया है । महिलाओं ने रसोई गैस के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की । पेट्रोल, डीजल, घरेलू सामान आसमान छू रहा है । बढ़ती महंगाई के चलते आम आदमी की कमर टूट चुकी है । केंद्र की मोदी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है । बेरोजगार दर-दर भटक रहा है । गरीब मजदूर को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं । इस मौके पर खटीमा के पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, नगर अध्यक्ष पूजा अरोरा, इंद्रावती राणा, लीलावती राणा, नंदनी राणा ,रवि नंदनी राणा, श्रीमती राणा, गीता राणा, सीता राणा, कमला राणा, पुष्पा राणा, हेमा राणा, उकसाना राणा, प्रियंका राणा, प्रवीण राणा, गीता राणा, चंचल सिंह, सतपाल सिंह, आदि महिलाएं मौजूद थी ।