-->

search ad

एकल भारतीय परिषद की महिलाओं ने थाना परिसर में पुलिस कर्मियों को राखी बांध सामूहिक रक्षा बंधन का पर्व मनाया ।

एकल भारतीय परिषद की महिलाओं ने थाना परिसर में पुलिस कर्मियों को राखी बांध सामूहिक रक्षा बंधन का पर्व मनाया ।


नानकमत्ता: (ब्यूरो) एकल भारतीय परिषद की महिलाओं ने थाना परिसर में सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व मनाया । एकल भारतीय परिषद की महिलाओं की ओर से शुक्रवार को पुलिस थाना नानकमत्ता में पुलिस थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, उपनिरक्षक जावेद मालिक, उपनिरक्षक जगत सिंह भंडारी, व उनके स्टाफ के अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांध मुंह मीठा करा कर रक्षा का वचन लिया । एकल भारतीय परिषद की युवतियों का कहना है कि पुलिस कर्मचारी अक्सर आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी खुशियों को दरकिनार कर देते हैं । अन्य हर वर्ग के लोगों के लिए सरकार की ओर से छुट्टियां निर्धारित की गई होती हैं । वह लोग हर त्यौहार के अपने घरों या अपने रिश्तेदारों के यहां जाते हैं । वहां अपने लोगों के साथ त्यौहार की खुशियां मनाते हैं । इसके विपरीत पुलिस जवान व हमारे सैनिक भाई अक्सर इन खुशियों के महरूम रह जाते हैं । एक ओर लोग रक्षा बंधन पर्व पर अपने बहन भाईयों के पास जाएंगे । वहां भाई अपनी बहनों से राखियां बंधवाएंगे और बहनें अपने भाई की कलाई के राखियां बांधेंगी । इसके विपरीत पुलिस जवान इस दिन में अपने थानों व चैक पोस्टों पर हमारी व कानून की रक्षा के लिए तैनात रहेंगे । ऐसे में सभी महिलाओं व युवतियों का कर्तव्य बनता है कि वे इन सुरक्षा कर्मियों को भाई की तरह राखी बांधे और इन्हें भी त्योहार की खुशी प्रदान करें । पर राजेंद्र तिवारी, उमेश अग्रवाल, सरोजिनी राणा, रमिता राणा, सुष्मिता राणा, रूबी राणा, बलविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, सूरज सक्सेना, आदि एकल विद्यालय संस्था की महिलाएं मौजूद थी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन