-->

search ad

पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने ली सद्भावना और एकता की शपथ

पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने ली सद्भावना और एकता की शपथ


नानकमत्ता: (ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देशन पर प्रतापपुर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने सद्भावना दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाकर एकता और सद्भावना में कार्य करने के लिए प्रेरित किया । प्रतापपुर चौकी के प्रभारी अवनीश कुमार की अगुवाई में पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने सद्भावना प्रतिज्ञा लेते हुए जाति धर्म भाषा के आधार पर भेदभाव के बिना लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करने की प्रतिज्ञा ली । इस मौके पर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने पुलिस कर्मियों को कहा कि आपसी सद्भावना बनाए रखें और देश में अमन शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए एकजुट होकर काम करें । पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने कार्य क्षेत्र में अधीनस्थों के साथ कार्य करने का संकल्प लिया । शपथ लेने वालों में प्रतापपुर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार, एसआई जगत सिंह भंडारी, कांस्टेबल सुरेश कुमार, गिरीश चंद्र मठपाल, विनोद सिंह, तारा दत्त, आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन