-->

search ad

मुख्यमंत्री से वार्ता रही बेनतीजा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का 17वे दिन भी धरना जारी

मुख्यमंत्री से वार्ता रही बेनतीजा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का 17वे दिन भी धरना जारी


जब तक सरकार सभी माँगो का निस्तारण नही करती तब तक धरना व कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।

सितारगंज: (ब्यूरो) 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट पर लगातार 17वें दिन भी धरना व कार्य बहिष्कार जारी रहा।सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर धरना दे रही आशा कार्यकत्रियों की अध्यक्ष मंजू ने बताया कि आशा कार्यकत्रियों द्वारा अपनी जायज माँगो को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में उनके आवास पर बैठक कर निस्तारण करने की अपील की थी। लेकिन मुख्यमंत्री से बैठक बेनतीजा रही थी आज फिर खटीमा में मुख्यमंत्री के आवास पर अगले दौर की वार्ता होनी है और आज भी निस्तारण नही हुआ तो अगली रणनीति बनाकर आंदोलन को तेज किया जायेगा। वही उन्होंने बताया कि अभी तो सरकार से तारीख पर तारीख ही मिल रही है। आशा कार्यकत्रियों की उपाध्यक्ष दीपा राणा ने बताया कि जब तक सरकार 12 सूत्रीय मांगों को पूरा नही करती तब तक कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा वहीं उन्होंने कहा कि सितारगंज, नानकमत्ता, शक्तिफार्म क्षेत्र की सभी आशा कार्यकत्रियो को रोज धरने पर अपना सहयोग देने के लिए पहुँच रही है। और कोरोना महामारी के समय भी अपनी जान और अपने परिवार की जान की परवाह किये बगैर दिन रात समाज की सेवा जिम्मेदारी के साथ निभाई है लेकिन सरकार ने आज महिला सशक्तिकरण को सड़क पर बैठा दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नही होती तब तक कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।आज धरने में बैठने वाली आशा कार्यकत्रियों में ब्लॉक अध्यक्ष मंजू, उपाध्यक्ष दीपा राणा,संतोस देवी, प्रमोद कुमारी, चरनजीत कौर, कुलवंत कौर,अनीता, मीरा विश्वास, तारा देवी,अनुराधा सहित दर्जनों आशा कार्यकत्रिया शामिल रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन