मोहर्रम मुस्लिम पर्व पर शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष की मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुओं से मीटिंग
नानकमत्ता: (ब्यूरो) थाना नानकमत्ता में मंगलवार की शाम मुस्लिम संप्रदाय के लोगो के साथ थानाध्यक्ष योगेश कुमार की अगुवाई में मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में पुलिस द्वारा मुस्लिम संप्रदाय के लोगो और उनके धर्म गुरुओं से इस मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए दो गज दूरी का पालन करने की अपील की । साथ ही उपनिरक्षक नवीन बुधानी ने लोगो से अपील करते हुए कहा की करोना जैसी महामारी को लेकर हमे लापरवाही नही बरतनी चाहिए । और वैक्शिनेशन अभी जोरो शोरो से चल रहा है सभी धर्म के धर्म गुरुओं को इसके लिए अपने समुदाय के लोगो को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए ताकी इस करोना महामारी के संक्रमण से खुद को बचाया जा सके । आगे मीटिंग में पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए कहा की नियम सब धर्मों के लिए समान है । नियम तोड़ने वालो के खिलाफ पुलिस सख्त कारवाही कर सकती है चाहे वो किसी भी धर्म समुदाय से हो । मीटिंग में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, उपनिरक्षक अवनीश कुमार, उपनिरक्षक धर्मेद्र आर्य और अन्य पुलिस कर्मी और मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे ।