11.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नाबालिक तस्कर को पकड़ा
नानकमत्ता: (ब्यूरो) चीकाघाट पुल के समीप पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिक तस्कर के पास से 11.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की सोमवार को नानकमत्ता पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एक लड़का अवैध स्मैक लेकर सितारगंज हाईवे से नानकमत्ता की और आ रहा है । जिसपर पुलिस ने तत्काल कारवाही करते हुए चीकाघाट पुल के पास घेराबंदी कर तस्कर को आता देख रोक लिया । मौके पर तलाशी लेने पर तस्कर के पास से सफेद पन्नी के अंदर रखी 11.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । पूछताछ में नाबालिक तस्कर ने बताया की वह बहेडी रेलवे स्टेशन से शकील नाम से युवक से कम दाम में स्मैक खरीद कर लाता है और आसपास के क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है । पुलिस नाबालिक को स्मैक उपलब्ध कराने वाले युवक की तलाश में जुट गई है । नाबालिक तस्कर को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, कॉन्स्टेबल विनीत कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरीश रावत, गिरीश मठपाल, दिनेश कार्की, कमला दुग्ताल आदि शामिल थे ।