-->

search ad

वनाधिकारी टीम ने छापामारी कर सात नग सागौन प्रकाष्ठ बरामद किया

वनाधिकारी टीम ने छापामारी कर सात नग सागौन प्रकाष्ठ बरामद किया

 


नानकमत्ता:(ब्यूरो) तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार एवम उपप्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज शिवराज चन्द्र के निर्देशन पर वन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन क्षेत्राधिकारी विजय चन्द्र भट्ट की अगुवाई में मंगावर को मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब सात बजे ग्राम सबौरा निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह, के घर पर छापा मारकर सात नग सागौन प्रकाष्ठ बरामद किया । टीम ने उपरोक्त बरामद प्रकाष्ठ को सीज कर मौके पर ही फर्द बनाकर विभागीय संसाधनों की सहायता से दक्षिणी जौलासाल राजि के सुदलीमठ वन परिसर में सुरक्षित रख दिया गया है । वन क्षेत्राधिकारी विजय चन्द्र भट्ट ने बताया कि वन अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और जो भी व्यक्ति वन अपराधों में लिप्त होंगे, उन्हें उचित दण्ड के लिए तैयार रहना होगा । कार्यवाही करने वाली टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा, उप वन क्षेत्राधिकारी कुणाल बिष्ट, वन दरोगा दान सिंह खोलिया, वन दरोगा भूपाल बिष्ट, वन दरोगा चन्दन सिंह खाती, वन दरोगा राजन सिंह, चालक परमजीत सिंह आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन