भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुद्वारा नानकमत्ता से निकाली तिरंगा यात्रा।
सितारगंज: (ब्यूरो) उत्तराखंड के दौरे पर आए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुद्वारा नानकमत्ता से स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा में उनके साथ स्थानीय सैकड़ो किसान नेताओ ने भी भाग लिया।किसान नेता राकेश टिकैत ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जनपद का दौरा कर किसानों को एकजुट करने का प्रयास किया।भारत सरकार द्वारा पास किये गए तीन कृषि बिलों के खिलाफ देशभर में किसानों को एकजुट करने में जुटे किसान नेता राकेश टिकेत कल देर रात उत्तराखंड के गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे थे। जहां उन्होंने रात को गुरुद्वारे में मत्था टेका था। तथा उसके उपरांत दीवान हाल में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को संबोधित किया था।वही आज देश भर में मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से किसान नेता राकेश टिकैत ने सैकड़ो किसानों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह सिखों के धार्मिक स्थल नानकमत्ता गुरुद्वारे से आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और वह गांव-2 जाकर तिरंगा भी फहराएंगे । साथ ही किच्छा में मंडी समिति में भी जाएंगे। उनकी तिरंगा यात्रा का मकसद केंद्र सरकार को जगाने के लिए है। कि केंद्र सरकार जागे और किसानों के आहितो के लिए बनाये तीनो काले कृषि कानून रद्द करे।तिरंगा यात्रा में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिह पड्डा, भाकियू के प्रदेश सचिव मलूक सिह खिंडा, भाकियू के युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू,भाकियू जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिह,किसान नेता हरप्रीत सिंह,बाबा मोहन सिंह बड़ेपुरा वाले,ब्लॉक अध्यक्ष खटीमा रंजीत सिंह (लाडी)नामधारी,मन्नू तिवारी,लखविंदर सिह,जसविंदर सिंह,अजीत सिंह,सुखवंत सिह भुल्लर सहित सैकड़ों किसान नेता शामिल थे।