-->

search ad

बदमाशों ने सिपाही पर किया हमला, दो गिरफ्तार।

बदमाशों ने सिपाही पर किया हमला, दो गिरफ्तार।


 नलई के जंगलों में बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर बरसाई गोलिया, दो गिरफ्तार

सितारगंज:(ब्यूरो) असलहों से लैस बदमाशों की सूचना पर पुलिस टीम ने नलई के जंगल में घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया । बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया। इस बीच बदमाशों ने सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया सिपाही के सिर में 5 टांके लगे हैं। मौके से दो बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि तीन बदमाश फरार होने में सफल हो गए हैं। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि संदिग्धों की जांच पड़ताल के दौरान एस०एस०आई० सुधाकर जोशी को हथियारों से लैस बदमाशों के जंगलों में होने की मुखबिर से सूचना मिली। गस्त पर मौजूद पुलिस टीम सूचना के बाद ग्राम अंजनिया मंदिर के पास पहुंची। उच्च अधिकारियों को बदमाशों के जंगल में छिपे होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद एस०एस०आई० सुधाकर जोशी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मंगवा कर योजनाबद्ध तरीके से तीन टीमें गठित की गई। तीनों टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से आकर असलहाधारी बदमाशों को ग्राम नलही नदी के जंगल किनारे सरकारी ट्यूबेल के पास घेर लिया गया। जैसे ही इन बदमाशों की नजर पुलिस टीमों पर पड़ी तो मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर अपने असलहे निकालकर फायर करने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा साहस का परिचय देते हुए दो बदमाशों को मोके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इसी बीच बदमाशों से गुत्थम गुत्था के संघर्ष में कांस्टेबल संजय सितारगंज के सिर पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया।जिसपर सिपाही लहूलुहान होकर मौके पर ही अचेत अवस्था में गिर गया। पुलिस टीम से भिड़ंत के दौरान तीन बदमाश मोके से फरार हो गए। लखविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी टीला नंबर 4 थाना हजारा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मौके से हरजिंदर सिंह उर्फ मिंदर पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम बिचुआ, हरजिंदर उर्फ जिंदर पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम पसैनी, राजदीप उर्फ राजा पुत्र हरजीत सिंह निवासी ग्राम पसैनी फरार हो गए। टीम में कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, एस०एस०आई० सुधाकर जोशी,उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह परिहार, बलवंत सिंह, मोहित वर्मा, राकेश मलकानी, अशोक बोरा, किरण कुमार मेहता, संजय, केसर सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन