नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने आश्वासन दे बलीनगर में चल रहे धरने को जूस पिला कराया समाप्त।
सितारगंज:(ब्यूरो) सितारगंज के वार्ड नं०-10 बलीनगर में 5 वे दिन भी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा धरना जारी रहा।वार्डवासियो द्वारा रोड़ नही तो वोट नही का नारा जारी रहा।जिसपर आज नगर पालिका का पूरा बोर्ड बली नगर धरने पर पहुँच गया । ओर नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और वार्ड न०-10 सभासद पति पंकज गहतोड़ी द्वारा बलीनगर की जनता को सड़क व नाली का निर्माण शीघ्र शुरू कराने के आश्वासन पर धरने पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया गया। और बलीनगर की जनता को आश्वासन दिया कि बलीनगर में सड़क व नाली का कार्य जल्द ही शुरु करा दिया जायेगा।इस मौके पर यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी , एजाज सलमानी , युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रिहान अंसारी , मो रियाज , बानो बेगम , रेशमा अंसारी , यास्मीन , मूनताज , पप्पू , शरीफ , शाकिर , हासिम , फिरासत , शादाब,सोनू माटा सहित दर्जनों वार्डवासी मौजूद रहे।