यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
नानकमत्ता: (संवादाता–सतपाल सिंह) नानकमत्ता में मुख्य चैराहे पर बढ़ती महंगाई और बरोजगारी को लेकर विरोध में यूथ कांग्रेसियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने नगर के मुख्य चैराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला आग के हवाले किया । कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का पेट्रोल डीजल व अन्य घरेलू सामग्री की बढ़ती महंगाई के विरोध में जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है । केंद्र सरकार के नृतत्व में किसानों की हालत काफी दयनीय बनी हुई है । गरीब मजदूर बेरोजगार को आर्थिक परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है । मोदी सरकार पूजी पतियों की सरकार बन कर रह गई है । जिसमें अमीर और अमीर और गरीब और गरीब होता चला जा रहा है देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है । देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ने का मन बना लिया है, आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी । इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूजा अरोरा, मेहताब सिंह, सतनाम सिंह, जसवंत सिंह, भोला सिंह, बलवंत सिंह, प्रकाश सिंह, गुरमीत सिंह, मुखविंदर सिंह, मलकीत सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।