बलीनगर के मोहल्ले वासियो ने कहा रोड़ नही तो वोट नही
सितारगंज:(ब्यूरो) सितारगंज के वार्ड नं०-10 बलीनगर में युवा कांग्रेस के नगराध्यक्ष इश्तियाक अंसारी के नेतृत्व में बलीनगर के दर्जनों नगरवासियो ने मोहल्ले में रोड़े व नालियो के न बने होने से बरसात में गंदा पानी भर जाने से नाराज होकर धरना दिया।उनका कहना था कि बलीनगर में नेता वोट लेने तो आ जाते है पर जीतने के बाद दुबारा मोहल्ले वालों की सुनते तक नही है।जबकि बलीनगर में न तो रोड़े ही बनी हुई है और न ही सड़को के दोनों ओर नालिया ही बनी हुई है जिसके चलते मोहल्ले में बने घरो,गटरों का गंदा पानी कच्ची रोड़ो पर बेहता है।इधर बरसातों में तो लोगो का घरो से बाहर निकलना तक दूभर हो जाता है गंदा पानी रोड़ो मे भर जाने से लोग रोड़ो से कीचड़ में निकलने पर मजबूर हो जाते है और बच्चे स्कूलों में जा तक नही पाते है।अब मोहल्ले वासियो ने कहा है कि रोड़ नही तो वोट नही,अब जो भी नेता वोट मांगने मोहल्ले में आयेगा उसका बहिस्कार किया जायेगा।इधर नगरवासियो का कहना है कि बरसातों में गंदा पानी घरो में भर जाता है और इससे मोहल्ले में कई बीमारियां भी फैल रही है।साथ ही लोगो को कीचड़ में कई बार फिसल जाने से चोटे भी लग चुकी है।उनके द्वारा स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि उनकी रोड़े व नालियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाये।नही तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। धरना देने वालो में यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी , एजाज सलमानी , युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रिहान अंसारी ,नाजिम , तारिक अंसारी , आरिफ अली , मो अनस , अलीम , अनस अल्वी , मो शाह , इकरार अली , नईम , उवैश , तौहीद , याकूब , हासिम , आफाक , सफीक , इमरान , मो कमर , अमीर , जुनैद , साजिद अल्वी सहित दर्जनों मोहल्लावासी मौजूद रहे ।