केंद्र सरकार के तीन कृषि काले कानून के विरोध में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर रवाना।
केंद्र सरकार के तीन कृषि काले कानून के विरोध में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर रवाना।
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) केंद्र सरकार के काले कृषि कानून के विरोध में दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को मजबूरी प्रदान करने के लिए गुरुवार को करीब दो सौ किसानो का जत्था रवाना हुआ । जानकारी के अनुसार पिछले कई महीनों से गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानो के समर्थन और धरने को मजबूती देने के लिए नगर वा ग्रामीण इलाको से करीब दो सौ किसानो से भरी बसो को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह एव ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर सिंह ने किसान मंडी समिति से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने कहा है कि जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा । किसान एकता से ही कृषि कानून वापस किया जा सकता है । आंदोलन में हम किसी प्रकार की कमी नही आने देगे समय समय पर देश से अलग अलग प्रदेशों के किसान आंदोलन में जाकर अपना समर्थन इसी तरह देते रहेंगे ।इधर किसानों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है । किसानों ने कहा है कि जिस तरह से महंगाई बढ़ चुकी है । जिससे आम जनमानस किसान, मजदूर, व्यापारी, बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं । तीनों कृषि कानून के विरोध में कई किसान शहीद हो गए हैं । केंद्र में बैठी भाजपा सरकार में गूंगी बहरी किसानों की सुध नहीं ले रही है । किसानों का उत्पीड़न कर रही है । जिससे किसान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे । आगामी चुनाव में किसान मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे । इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, बलकार सिंह, बिट्टू सिंह, कुलतार सिंह नामधारी, मलूक सिंह खिंडा, कमलजीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरमुख सिंह, सुखवंत सिंह, जरनैल सिंह, हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, हरमन सिंह, अवतार सिंह, आदि किसान मौजूद थे ।