-->

search ad

पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर, सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़।

पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर, सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़।


 रामनगर: (सतपाल सरारी)  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर जिस्म फरोसी के धंधे का पर्दाफाश किया है । पुलिस को मौके से पांच महिलाओ सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है । जबकि एक व्यक्ति फरार होने में सफल रहा साथ और मौके पर पुलिस द्वारा एक लाख रूपये की नगदी भी बरामद की । एंटी ह्यूमन ट्रैफि किंग सेल को बुधवार देर रात मोहान स्थित एक होटल में कालगर्ल के आने की सूचना मिली  जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घेराबंदी कर रात्रि में ही ट्रैफिकिंग सेल की टीम रामनगर पहुंची टीम ने होटल कार्बेट मैंगो ब्लूम स्पा में छापेमारी कर अनैतिक कार्य करते हुए कमरों से एक युवक तथा पांच महिलाओं को दबोच लिया । जबकि एक युवक मौके से फरार होने में सफल हो गया । पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम रोशन उर्फ मौ. नूरहसन पुत्र मौ. इदरिश आलम निवासी करन विहार सुलेमान नगर थाना सुल्तानपुरी नार्थ वैस्ट दिल्ली बताया । और मौके से फरार युवक का नाम विशाल बताया फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है । कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके से पांच महिलाओ सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया । कोतवाल ने बताया कि मामले में होटल मालिक द्वारा इन सभी अभियुक्तों का ब्यौरा अपने यहां रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था जिसको लेकर होटल स्वामी के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है । मामले में सभी अभियुक्त उत्तर प्रदेश दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते है । कोतवाल ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है । और साथ ही बताया कि मौके से पुलिस ने करीब एक लाख रुपए की नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन