-->

search ad

तरविन्दर सिंह मारवाह ने 2 अक्टूबर को रुद्रपुर से गाजीपुर बॉर्डर तक हल्ला बोल रैली को लेकर की प्रेस वार्ता।

तरविन्दर सिंह मारवाह ने 2 अक्टूबर को रुद्रपुर से गाजीपुर बॉर्डर तक हल्ला बोल रैली को लेकर की प्रेस वार्ता।


सितारगंज: (सतपाल सरारी) नगर में दिल्ली से आये ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह ने सितारगंज के होटल रॉयल करी में पहुँचकर प्रेसवार्ता की। जिसमे बोलते हुए तरविन्दर सिंह मारवाह ने कहा कि 2 अक्टूबर को हल्ला बोल रैली रुद्रपुर से गाजीपुर बॉर्डर तक निकाली जाएगी जिसमें व्यापार मंडल टेंपो यूनियन तथा अन्य संगठनों का हमें समर्थन मिल रहा है।क्योंकि आज किसान परेशान है।लेकिन केंद्र सरकार है कि किसानो पर जबरदस्ती तीन काले कानून लादकर बेठी है।उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।ओर जब तक ये तीनो काले कानून वापिस नही होते तब तक हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर दुख सुख में साथ खड़े रहेंगे। वही उन्होंने आगे कहा गया कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत में किसान व मजदूर भारी संख्या में पहुँच कर केंद्र सरकार के इरादों को परास्त करने में कामयाब रहे है और सरकार को हिलाकर रख दिया है।ओर सरकार की करनी ओर कथनी के फर्क की नीतियों को जनता तक पहुँचाने में कामयाब हुए है और जनता इनको समझ चुकी है।आगे उनका कहना था कि आज महंगाई चरम सीमा पर है डीजल पेट्रोल के रेट आसमान छू रहे है।खाने पीने की वस्तुओं को लोग खरीद तक नही पा रहे है लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी बिल्कुल चिंता नही है।जबकि उत्तराखंड में चुनाव होने वाले हैं जिसमें कांग्रेस 70 में से 60 सीट जीतकर सरकार बनाएगी भाजपा के प्रत्याशियों की जमानत तक जप्त हो जाएगी जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेगी तब तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर तरविन्दर सिंह मारवाह इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के पूर्व विधायक, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव  गुप्ता,महामंत्री मनीष कानरा,हसनैन मालिक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन